Preamble of indian Constitution

Ashok Nayak
0
Preamble of indian Constitution
Preamble of indian Constitution
उद्देशिका
 हम , भारत के लोग , भारत को एक ' [ सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य ] बनाने के लिए , तथा उसके समस्त नागरिकों को : सामाजिक , आर्थिक और राजनैतिक न्याय , विचार , अभिव्यक्ति , विश्वास , धर्म और उपासना की स्वतंत्रता , प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए , तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और [ राष्ट्र की एकता और अखंडता ] सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर , 1949 ई० ( मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी , संवत् दो हजार छह विक्रमी ) को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत , अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं । परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य 

■ 42 वां संविधान संशोधन अधिनियम , 1976 की धारा 2 द्वारा ( 03 -01 -1977 से ) " प्रभुत्व - संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य ' के स्थान पर सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य प्रतिस्थापित किया गया तथा " राष्ट्र की एकता " के स्थान पर 
राष्ट्र की एकता और अखंडता प्रतिस्थापित किया गया था ।

■ उद्देशिका के विषय में महत्त्वपूर्ण तथ्य
  • संविधान की शक्ति का स्त्रोत भारत की जनता है।
  • शासन व्यवस्था का स्वरूप- संपूर्ण-प्रभुत्व सम्पन्न अर्थात भारत एक संप्रभु राष्ट्र है।
  • समाजवादी- सभी का कल्याण अर्थात मिश्रित अर्थव्यवस्था।
  • पंथनिरपेक्ष- राज्य का कोई धर्म नहीं होगा। राज्य सभी धर्मों को समान दृष्टि से देखेगा।
  • लोकतांत्रिक- जनता का शासन
  • गणराज्य- राज्य का अध्यक्ष जनता द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाएगा।

■ उद्देश्य
  • न्याय- सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तीन प्रकार का।
  • स्वतंत्रता- विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना पांच प्रकार की।
  • समता- राज्य द्वारा प्रदत्त अवसरों की समानता एवं सभी की समान प्रतिष्ठा
  • बंधुता- न्याय, स्वतंत्रता और समता की कामना का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा प्राप्त करना है। विविधता में एकता बनाए रखना। राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करना है।
■ प्रस्तावना के संबंधित वाद
  • बेरुबाड़ी संघ वाद 1960- में कहा गया कि प्रस्तावना संविधान का भाग नहीं है और इसमें संशोधन नहीं किया जा सकता है।
  • केशवानन्द भारती वाद 1973 - में कहा गया कि प्रस्तावना भी संविधान का भाग है।
  • 42वें संविधान संशोधन द्वारा 1976 में प्रस्तावना में समाजवादी,पंथनिरपेक्ष और अखंडता शब्द जोड़े गए।
  • प्रस्तावना अमरीका के संविधान से प्रभावित है तथा यह 13 दिसम्बर 1946 को प. जवाहरलाल नेहरू द्वारा संविधान सभा में प्रस्तुत उद्देश्य-संकल्प से उद्भूत है।
  • 26 नवंबर 1949 को संविधान अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।
 प्रस्तावना के विषय में विद्वानों के कथन- 
  •  "प्रस्तावना भारतीय संविधान का परिचय पत्र है" - नानी पालकीवाला
  • "उद्देशिका भारत के संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य की जन्म कुंडली है"
    - के. एम. मुंशी

परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1: संविधान दिवस को और किस रूप में मनाया जाता है ?
1. नेशनल हेल्थ डे
2. नेशनल गवर्नमेंट डे
3. नेशनल लॉ डे
4. नेशनल एनवायरनमेंट डे 

उत्तर : नेशनल लॉ डे

प्रश्न 2 : संविधान दिवस 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है ?
1. शुभ मुहूर्त  
2. जवाहर लाल नहरू का जन्मदिन
3. बाबा साहेब आंबेडकर का जन्मदिन  
4. भारत का संविधान अंगीकृत हुआ

उत्तर  : 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकृत किया गया था। इसलिए 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।


प्रश्न 3 : संविधान को अंगीकृत करने और लागू करने के बीच दो महीने का समय क्यों लगा ?
1. शुभ मुहूर्त के लिए  
2. हिंदी अनुवाद के लिए
3. अंग्रेजी अनुवाद के लिए  
4. संविधान में सुधार के लिए 

उत्तर  : इन दो महीनों के समय में संविधान पढ़ा गया और अंग्रजी से हिंदी में अनुवाद किया गया।

प्रश्न 4 : संविधान को बनाने में कुल कितना समय लगा ?
1. दो साल, 11 महीने 16 दिन
2. दो साल 10 महीने 18 दिन
3. दो साल, 11 महीने और 18 दिन
4. दो साल 10 महीने 16 दिन

उत्तर  : दो साल, 11 महीने और 18 दिन

प्रश्न 5 : भारत में पहली बार संविधान दिवस किस वर्ष मनाया गया ?
1. 2014
2. 2015
3. 2016
4. 2017

उत्तर  : 26 नवंबर 2015

प्रश्न 6 : संविधान में 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवाद' शब्द किस वर्ष में जोड़े गए ?
1. 1950
2. 1951
3. 1976
4. 1977


उत्तर  : 1976


प्रश्न 7 : किस भाग को संविधान की आत्मा कहा जाता है ?
1. अनुच्छेद 325 
2. प्रस्तावना  
3. मौलिक अधिकार  
4.मौलिक कर्तव्य 

उत्तर: प्रस्तावना

प्रश्न 8 : भारतीय संविधान लागू करते समय इसमें कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां थे ?
1. 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां 
2. 395 अनुच्छेद 52 भाग और 9 अनुसूचियां 
3. 449 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां 
4. 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां।

उत्तर  : 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां।


प्रश्न 9: वर्तमान में भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां हैं?
1. 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां 
2. 395 अनुच्छेद 52 भाग और 9 अनुसूचियां
3. 449 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां
4. 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां। 

उत्तर  : 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

If you liked the information of this article, then please share your experience by commenting. This is very helpful for us and other readers. Thank you

If you liked the information of this article, then please share your experience by commenting. This is very helpful for us and other readers. Thank you

Post a Comment (0)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !

Adblocker detected! Please consider reading this notice.

We've detected that you are using AdBlock Plus or some other adblocking software which is preventing the page from fully loading.

We don't have any banner, Flash, animation, obnoxious sound, or popup ad. We do not implement these annoying types of ads!

We need money to operate the site, and almost all of it comes from our online advertising.

×